Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस का वार, चरस-शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस की सख्ती, चरस और अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ और शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 179 ग्राम चरस और 56 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब (माल्टा) बरामद की गई है।

 

सहसपुर में चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली सहसपुर पुलिस ने 30 अप्रैल 2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सभावाला क्षेत्र से एक युवक को 179 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अबुजर (22) निवासी बड़ा रामपुर, सहसपुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी चोरी समेत अन्य मामलों में जेल जा चुका है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

 

क्लेमेंट टाउन में अवैध शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी

थाना क्लेमेंट टाउन पुलिस ने औसला लाइन छोटा भारुवाला क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 56 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुनील (45) निवासी खतत्ता कॉलोनी, टर्नर रोड के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *