Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तरकाशी में शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन: 3 शिक्षक निलंबित, वित्तीय गड़बड़ी उजागर

उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक में शिक्षा विभाग ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत अनियमितताओं और अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई की है। निरीक्षण के दौरान गड़बड़ी पाए जाने पर दो प्राइमरी स्कूलों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों समेत एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, राजकीय प्राथमिक विद्यालय दोणी और सट्टा के प्रभारी प्रधानाध्यापकों पर आरोप है कि वे बिना अनुमति के स्कूल से अनुपस्थित रहे और समग्र शिक्षा अभियान के तहत जारी धनराशि के उपयोग में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। वास्तविक स्तर पर कार्य न होने और वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिलने के बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया।

इसी तरह राजकीय इंटर कॉलेज दोणी के व्यायाम शिक्षक जय सिंह कठैत को भी निलंबित किया गया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे कथित तौर पर नशे की हालत में दिखाई दे रहे थे। इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान उनकी अनुपस्थिति भी पाई गई, जिसके बाद विभाग ने कार्रवाई की।

निरीक्षण अभियान के दौरान शिक्षा विभाग की टीम ने मोरी ब्लॉक के कई विद्यालयों का दौरा किया था, जहां अन्य अनियमितताएं भी सामने आईं। एक अन्य शिक्षक से बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है, जबकि एक परिचारक के लगातार अनुपस्थित रहने पर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल के अनुसार, शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं, और किसी भी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *