मेरठ: मेरठ का वो चर्चित नीला ड्रम केस जिसने पूरे देश को हैरान कर दिया था..अब उसी केस में एक नया चौंकाने वाला सच सामने आया है..पति की हत्या करने वाली मुस्कान… अब 6.5 महीने की गर्भवती है और अपने अजन्मे बच्चे की तुलना श्रीकृष्ण से कर रही है।
मेरठ के इलाके का ये हत्याकांड इसी साल का है, जब मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी थी।हत्या के बाद शव को छुपाने के लिए नीले ड्रम का सहारा लिया गया और पूरे प्लान को गुप्त रखने की कोशिश की गई।लेकिन पुलिस की जांच में राज़ खुला और मुस्कान, साहिल दोनों गिरफ्तार हो गए।लेकिन अब जेल में रहते हुए मुस्कान 6.5 महीने की गर्भवती पाई गई है।
मुस्कान का कहना है कि जिस तरह भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भी कारागार में हुआ था, उसी तरह उसका बच्चा भी जेल में जन्म लेगा और इसलिए वह अपने अजन्मे शिशु को श्रीकृष्ण का स्वरूप मान रही है।
जेल प्रशासन और पुलिस के लिए अब नई मुश्किल ये है कि आखिर ये गर्भ किसका है?क्या ये बच्चा उसके पति का है, या प्रेमी साहिल का?इस सवाल का जवाब डीएनए टेस्ट और मेडिकल जांच से ही सामने आएगा।
क्या ये बच्चा मासूमियत का प्रतीक बनेगा, या एक काले सच की नई कड़ी?
मुस्कान की श्रीकृष्ण वाली तुलना ने पूरे मामले को और विवादित बना दिया है।”