रुद्रपुर में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, लिफ्ट के बहाने कार में बैठाकर ले गए आरोपी

रुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दो युवकों ने उसे लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया और इसके बाद सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी युवती को बदहाल हालत में सिडकुल क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए।

पीड़िता के अनुसार, वह अपने घर से सिडकुल स्थित एक कंपनी में काम पर जा रही थी, तभी कार सवार दो युवकों ने उसे लिफ्ट की पेशकश की। भरोसा कर वह कार में बैठ गई, लेकिन आरोपी उसे सुनसान जगह पर ले गए और कार के अंदर ही वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद युवती किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन पीड़िता को लेकर ट्रांजिट कैंप थाने पहुंचे, जहां तहरीर सौंपी गई। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मंगलवार को पुलिस ने एक आरोपी राहुल दास पुत्र पवित्र दास, निवासी आदर्श कॉलोनी रुद्रपुर, मूल निवासी उत्तर प्रदेश, को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *