Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, बोले— देवभूमि अब खेलभूमि के रूप में आगे बढ़ रही

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब की ओर से आयोजित 10वीं अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता–2025 का शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में आयोजित की जा रही है। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने खुद बैडमिंटन खेलकर खिलाड़ियों का उत्साह भी बढ़ाया।

मुख्यमंत्री धामी ने इस मौके पर कहा कि उत्तराखंड अब केवल देवभूमि ही नहीं, बल्कि खेलभूमि के रूप में भी अपनी पहचान बना रहा है। राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है, ताकि आने वाले समय में उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

सीएम धामी ने विश्वास जताया कि इस तरह की अन्तर्विभागीय प्रतियोगिताएं आगे भी निरंतर आयोजित होती रहेंगी और इससे कर्मचारियों व अधिकारियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि खेल न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं, बल्कि टीम भावना और अनुशासन भी सिखाते हैं।

प्रतियोगिता में राज्य के 42 विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड हर क्षेत्र में देश के सामने एक उदाहरण बनकर उभर रहा है। खेलों के क्षेत्र में भी राज्य सरकार का लक्ष्य है कि युवा प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं और मंच उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे अपनी क्षमता को पूरी तरह निखार सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *