उत्तराखंड सहित 19 राज्यों में 29 मई से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), चुनाव आयोग ने जारी किया कार्यक्रम

उत्तराखंड। भारत निर्वाचन आयोग ने तीसरे चरण में 19 राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान की घोषणा कर दी है। उत्तराखंड में यह प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर संपन्न की जाएगी।

यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, उत्तराखंड द्वारा जारी प्रेस नोट में दी गई।

29 मई से शुरू होंगे प्रारंभिक कार्य

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि आयोग के निर्देशों के तहत 29 मई से 7 जून 2026 तक गणना प्रपत्रों की प्रिंटिंग, कर्मचारियों का प्रशिक्षण और संबंधित तैयारियों का कार्य किया जाएगा।

इसके बाद 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संकलन करेंगे।

ड्राफ्ट मतदाता सूची 14 जुलाई को जारी होगी

एसआईआर कार्यक्रम के अनुसार 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज करने का समय निर्धारित किया गया है।

इसके साथ ही 10 जुलाई से 11 सितंबर 2026 के बीच सभी प्राप्त आपत्तियों और दावों का निस्तारण किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 15 सितंबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

प्रदेश में बूथ स्तर पर व्यापक तैयारी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड में वर्तमान में 11,733 पोलिंग बूथ के सापेक्ष राजनीतिक दलों द्वारा 21,808 बूथ लेवल एजेंट (BLA) तैनात किए जा चुके हैं, जिससे मतदाता सूची प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाया जा सके।

चुनाव आयोग के इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाना है, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से वंचित न रह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *