आपसी झगड़े में पति ने पत्नी को मारा चाकू, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

देहरादून। जौलीग्रांट क्षेत्र के पाल मोहल्ले में शुक्रवार शाम आपसी विवाद के दौरान एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार पाल मोहल्ले में किराए पर रहने वाले गोपाल (39) ने अपनी पत्नी प्रतिभा (30) के पेट पर चाकू से दो वार किए। घटना के बाद महिला को तत्काल जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार सुबह उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी पति मूल रूप से पीलीभीत का निवासी है और वर्तमान में पत्नी के साथ जौलीग्रांट में रह रहा था। वह मजदूरी का कार्य करता है।

मृतका के भाई विवेक की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जौलीग्रांट पुलिस चौकी इंचार्ज चिंतामणि मैथानी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *