Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तराखंड की शृष्टि कैसे बनी मरियम? धर्मांतरण गिरोह पर युवती के खुलासे से सनसनी

देहरादून/आगरा, 26 जुलाई 2025:धर्मांतरण रैकेट से जुड़े एक सनसनीखेज मामले में उत्तराखंड की रहने वाली शृष्टि नाम की युवती का नाम सामने आया है, जिसने अपनी पहचान बदलकर ‘मरियम’ बना ली थी। हाल ही में आगरा में गिरफ्तार धर्मांतरण गिरोह के खिलाफ दर्ज मामले में शृष्टि की गवाही ने पूरे नेटवर्क का भांडाफोड़ कर दिया है।

 

शृष्टि ने बताया कैसे फंसाया गया

 

शृष्टि ने बताया कि उसे कुछ समय पहले सोशल मीडिया के ज़रिए संपर्क किया गया और “बड़े सपने” दिखाए गए — जैसे कि विदेश में बसने, आर्थिक मदद मिलने और शादी के नाम पर ज़िंदगी बदल जाने की बात कही गई। लेकिन इसके लिए शर्त रखी गई कि वह इस्लाम धर्म कबूल करे और रैकेट से जुड़े किसी शख्स से शादी करे।

 

गवाही में यह भी सामने आया कि गिरोह के सदस्यों ने साफ कहा था, “जब तक तुम इस्लाम कबूल नहीं करती और मरियम नहीं बनती, तब तक हम तुम पर इन्वेस्ट नहीं करेंगे।”

 

कैसे हुआ खुलासा?

 

आगरा में हाल ही में धर्मांतरण रैकेट का भंडाफोड़ हुआ, जिसमें यह सामने आया कि देशभर की युवतियों को निशाना बनाया जा रहा था। उत्तराखंड की शृष्टि इस गिरोह के संपर्क में आई, लेकिन समय रहते उसने खुद को बचा लिया और प्रशासन के सामने आकर गवाही दर्ज कराई।

 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह गिरोह सोशल मीडिया के माध्यम से लड़कियों को फंसाता था और धीरे-धीरे उन्हें मानसिक रूप से धर्म परिवर्तन के लिए तैयार करता था। कई मामलों में फर्जी दस्तावेजों और नामों का इस्तेमाल भी किया गया।

 

पुलिस का बयान

 

आगरा पुलिस के अनुसार, “इस रैकेट की जड़ें कई राज्यों तक फैली हुई हैं और इसे विदेशी फंडिंग मिलने की आशंका है। शृष्टि की गवाही से कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर जांच तेज़ कर दी गई है।”

उत्तराखंड पुलिस ने भी पुष्टि की है कि शृष्टि देहरादून की रहने वाली है और इस मामले में आगे की पूछताछ की जा रही है।

 

कानूनी कार्रवाई

 

मामले में IPC की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की जा रही है। ATS और SOG की टीमें मिलकर इस नेटवर्क की पूरी तहकीकात में जुटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *