हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्टूबर को होंगे बंद, अब तक 2.38 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे

MDDA Advertisement

चमोली: उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिख तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 10 अक्टूबर को बंद कर दिए जाएंगे। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने यात्रा की समापन तिथि की जानकारी देते हुए श्रद्धालुओं से निर्धारित समय से पहले यात्रा पूरी करने की अपील की है।

 

23 मई को खुले थे कपाट

 

इस वर्ष हेमकुंड साहिब की यात्रा का शुभारंभ 23 मई को विधि-विधान के साथ हुआ था। कपाट खुलने के बाद से देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुंचे हैं।

 

ट्रस्ट के अनुसार, अब तक 2 लाख 38 हजार से अधिक श्रद्धालु पवित्र धाम के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में लगातार उत्साह बना रहा।

 

10 अक्टूबर को औपचारिक रूप से बंद होगी यात्रा

 

ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि 10 अक्टूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने के साथ इस वर्ष की यात्रा औपचारिक रूप से संपन्न हो जाएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे कपाट बंद होने की निर्धारित तिथि को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा समय से पूरी कर लें।

 

यात्रा समाप्ति की तारीख नजदीक आने के साथ हेमकुंड साहिब में दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए समय का विशेष ध्यान रखना जरूरी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *