भारी बारिश का असर, चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा रोकी गई,सरकार ने करी जनता से अपील

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के रेड व ऑरेंज अलर्ट के चलते सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा को 5 सितंबर तक स्थगित कर दिया है।

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने जानकारी दी कि यह फैसला हाल ही में केदारनाथ मार्ग पर हुई घटनाओं और मौसम विभाग की चेतावनी के बाद लिया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि फिलहाल यात्रा पर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर ही रुकें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रास्तों पर लगातार नज़र रखी जाए और ज़रूरी सुरक्षा इंतज़ाम सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए यात्रा तभी शुरू होगी जब मौसम अनुकूल हो जाएगा।

स्थानीय प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन श्रद्धालुओं ने यात्रा की बुकिंग कराई है, उन्हें आगे की तारीखों में एडजस्ट किया जाएगा। वहीं, बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब मार्ग पर पुलिस और राहत टीमें तैनात हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *