दून में ठंड का असर,31 जनवरी तक साढ़े आठ बजे के बाद खुलेंगे स्कूल

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

देहरादून। मौसम विभाग की ओर से पाला पड़ने और अधिक ठंड की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

कक्षा 1 से 12 तक लागू होगा आदेश

जारी आदेश के अनुसार, देहरादून जिले में कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र अब 31 जनवरी तक सुबह साढ़े आठ बजे के बाद ही खोले जाएंगे।

बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए फैसला

प्रशासन ने यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। सुबह के समय बढ़ती ठंड और पाले के कारण छोटे बच्चों को होने वाली परेशानी से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

ठंड को देखते हुए आगे भी हो सकता है फैसला

प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि यदि मौसम की स्थिति और बिगड़ती है, तो आगे भी स्कूलों को लेकर आवश्यक निर्णय लिए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *