भारी बारिश के चलते बद्रीनाथ के इस पुल की सुरक्षा दीवार ढई, भारी वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

चमोली: उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर यात्रा मार्गों पर खतरे की घंटी बजा दी है। बद्रीनाथ हाईवे पर हनुमान चट्टी के पास बने पुल की सुरक्षा दीवार भारी बारिश के कारण बह गई, जिससे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

 

 

भारी वाहनों के लिए बंद, हल्के वाहन सीमित

 

प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर 9 टन से अधिक वज़न वाले सभी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। पुल की सुरक्षा जांच के बाद यह फैसला लिया गया है कि जब तक मरम्मत नहीं हो जाती, केवल हल्के वाहन ही एक तरफ से पार कर सकेंगे।

 

 

तीर्थयात्रियों को पैदल पार करने की सलाह

 

बद्रीनाथ धाम की ओर जा रहे श्रद्धालुओं को प्रशासन ने सलाह दी है कि वे पुल पैदल पार करें और भारी वाहन लेकर यात्रा पर न निकलें। स्थानीय पुलिस मौके पर तैनात है और लोगों को सावधानीपूर्वक मार्ग पार करवाया जा रहा है।

 

 

जल्द शुरू होगा मरम्मत कार्य

 

जोशीमठ के उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और पुल की संरचना की जांच कर रही है। जैसे ही मौसम थोड़ा सामान्य होगा, मरम्मत का कार्य तुरंत शुरू किया जाएगा।

 

 

बारिश से प्रदेश के कई रास्ते बंद

 

केवल हनुमान चट्टी ही नहीं, पूरे उत्तराखंड में बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राज्य में कुल 80 से अधिक सड़कें फिलहाल बंद हैं और भूस्खलन के चलते रास्तों को खोलने में देरी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *