Dehradun रायपुर के वैदिक साधन आश्रम गुरुकुल से 3 छात्र लापता एडमिशन के लिए …

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

देहरादून के तपोवन स्थित वैदिक साधन आश्रम गुरुकुल से तीन छात्र दिनदहाड़े फरार हो गए। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। तीनों छात्र मोहाली के रहने वाले हैं और उन्हें 3 जून को गुरुकुल में भर्ती कराया गया था। सीसीटीवी फुटेज में वे खाना खाते हुए तो दिख रहे हैं पर उसके बाद नहीं।

 

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रायपुर स्थित वैदिक साधन आश्रम तपोवन गुरुकुल की है। जहां गत 13 जून को तीन बच्चे लापता हो गए। बताया गया कि तीनों बच्चों को चंडीगढ़ के बाल आश्रम से यहां लाया गया था। ये तीनों मोहाली की ऊधमसिंह कॉलोनी के रहने वाले हैं। वहीं, गुरुकुल के प्रधानाचार्य रविंद्र आर्य ने बताया कि 3 जून को बाल आश्रम चंडीगढ़ से नीरज कोड़ा अपने साथ तीन बच्चों सूरज (13), विकास (13) और शिवम (10) को लेकर आए थे।

 

रविंद्र आर्य ने बताया कि उन्होंने नीरज कोड़ा को सूचित किया था कि आश्रम में गर्मियों की छुट्टियां होने वाली है। इस दौरान सभी बच्चे अपने-अपने घर जाएगे। बावजूद इसके नीरज कोड़ा बच्चों को यहां छोड़कर चले गए। इसी बीच अन्य बच्चों को घर वापिस जाते देख ये तीनों भी घर जाने के की जिद कर रहे थे। बताया कि बच्चों को छोड़ जाने के बाद नीरज ने उनसे बात तक करने से मना कर दिया। वहीं, 13 जून को तीनों आश्रम से गायब मिले।

तीन जून को तीनों को गुरुकुलम में कराया गया था भर्ती, मोहाली के रहने वाले हैं तीनों

शिकायतकर्ता ने बताया कि तीनों बच्चे ऊधमसिंह कॉलोनी मोहाली के रहने वाले हैं और तीनों घर जाने की जिद कर रहे थे। ऐसे में गुरूकुल के संरक्षक एवं आचार्य किरण कुमार आर्य ने नीरज कौड़ा से बात की और उनसे कहा कि बच्चे आपसे बात करना चाहते हैं किन्तु उन्होंने बात करने से मना कर दिया। इसके बाद बच्चों को गुरूकुल में ही रहने के लिए समझाया गया। 13 जून 2025 की दोपहर को खाना खाने के बाद तीनों छात्र अचानक गुरूकुल से गायब हो गए। आसपास के क्षेत्र में चारों ओर इनकी तलाश की गई लेकिन तीनों का कोई पता नहीं लग सका।

इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। परिजनों से भी संपर्क किया गया। लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं मिला है। गुरुकुल के प्रधानाचार्य रविंद्र आर्य की शिकायत पर पुलिस ने नीरज कोड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। चंडीगढ़ स्थित बाल आश्रम में भी बच्चों के लापता होने की सूचना दी गई है। इसके अलावा पुलिस बच्चों की तलाश में जुटी है। परिजनों से भी संपर्क का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *