Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

देहरादून पुलिस चैकिंग में वन्यजीव तस्करी का बड़ा खुलासा, 14 कछुए बरामद

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर पूरे जनपद में चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान का असर लगातार सामने आ रहा है। इसी क्रम में रायवाला पुलिस ने वन्यजीव तस्करी में लिप्त एक दंपति को गिरफ्तार कर संरक्षित प्रजाति के 14 कछुए बरामद किए हैं।

रायवाला कोतवाली के बाहर रुकी संदिग्ध कार से बरामद हुए कछुए

बुधवार सुबह पुलिस टीम रायवाला कोतवाली गेट के पास चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान लाल रंग की KUV 100 कार को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को डिग्गी से छोटे-बड़े कुल 14 कछुए मिले, जिनका अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था।

 

नजीबाबाद से लाकर ऋषिकेश में बेचने की योजना

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कछुओं को नजीबाबाद से तस्करी कर ऋषिकेश ला रहे थे। उनका उद्देश्य इन्हें स्थानीय खरीदारों को महंगे दामों में बेचना था।

 

दंपति गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

पुलिस ने मामले में कार सवार दंपति को मौके से गिरफ्तार किया गया और दोनों के खिलाफ रायवाला कोतवाली में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। बरामद कछुओं को सुरक्षित तरीके से वन विभाग के सुपुर्द किया जाएगा।

 

आरोपियों की पहचान

1. बेताब नाथ, पुत्र स्व. रोशन नाथ, निवासी काले की ढाल, सपेरा बस्ती, ऋषिकेश (उम्र 35 वर्ष)

2. बरखा, पत्नी बेताब नाथ, निवासी उपरोक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *