Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

कांग्रेस की प्रस्तावित रैली के चलते देहरादून में रूट डायवर्जन, जानिए किन मार्गों पर रहेगा बदलाव

देहरादून। कांग्रेस की प्रस्तावित रैली को देखते हुए देहरादून पुलिस ने शहर में रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। जिन मार्गों से रैली निकलेगी, वहां यातायात को डायवर्ट किया जाएगा।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि रैली के परेड ग्राउंड से निकलने पर ओरियंट चौक से कनक चौक जाने वाले यातायात को ग्लोब चौक होते हुए भेजा जाएगा। साथ ही लैंसडाउन चौक और बुद्धा चौक से भी यातायात को डायवर्ट किया जाएगा।

कनक चौक और ओरियंट चौक पर यह रहेगा प्लान

रैली के कनक चौक पहुंचने पर पेसिफिक तिराहा से कनक चौक जाने वाले यातायात को तनेजा ऑप्टिकल कट से रोजगार तिराहा की ओर भेजा जाएगा।

रैली के ओरियंट चौक पहुंचने पर कनक चौक से ओरियंट चौक जाने वाले यातायात को पेसिफिक तिराहा होते हुए भेजा जाएगा।

ग्लोब चौक से ओरियंट चौक जाने वाले यातायात को भी पेसिफिक तिराहा से भेजा जाएगा।

घंटाघर से ओरियंट चौक जाने वाले यातायात को दर्शनलाल चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

ग्लोब चौक और बहल चौक पर बदलाव

रैली ओरियंट चौक से आगे निकलेगी तो ग्लोब चौक से यातायात को पेसिफिक तिराहा होते हुए भेजा जाएगा।

रैली के ग्लोब चौक पहुंचने पर ग्लोब चौक से बहल चौक जाने वाले यातायात को पेसिफिक तिराहा से बैनीबाजार की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

रैली के पीछे किसी भी प्रकार का यातायात नहीं भेजा जाएगा।

अन्य प्रमुख डायवर्जन

रैली के बहल चौक पार करने पर राजपुर रोड और बैनीबाजार चौक से आने वाले यातायात को रोक-रोक कर चलाया जाएगा।

एनेक्सी तिराहा से हाथीबड़कला की ओर कोई वाहन नहीं भेजा जाएगा। इस यातायात को सीएसडी तिराहा और वाटिका तिराहा होते हुए बिंदाल की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

रैली के दिलाराम चौक पार करने पर कालीदास तिराहा से दिलाराम जाने वाले यातायात को पथरियापीर और नेशविला रोड की ओर भेजा जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि रैली के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *