देहरादून में भाजपा पार्षद के घर चोरी, परिवार को बेहोश कर कैश और लाखों की ज्वेलरी लेकर घरेलू सहायक फरार

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

देहरादून। राजधानी देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र में भाजपा पार्षद के घर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। आरोप है कि घरेलू सहायक ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार को बेहोश किया और इसके बाद घर से नकदी और लाखों रुपये की ज्वेलरी लेकर फरार हो गया। घटना के बाद पार्षद अमिता सिंह की तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

बसंत विहार पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर की सुबह वार्ड संख्या 36 विजय पार्क की भाजपा पार्षद अमिता सिंह के घर चोरी की घटना सामने आई। आरोप है कि घरेलू सहायक ने खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिससे परिवार के सदस्य बेहोश हो गए। इसके बाद वह घर से नकदी और लाखों रुपये की ज्वेलरी लेकर फरार हो गया।

 

घटना के बाद अमिता सिंह की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर से गायब नकदी व ज्वेलरी की कीमत का आकलन शुरू किया।

 

पुलिस घर में घटना के समय मौजूद लोगों और घरेलू सहायक की गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। जांच के दौरान पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, जिनमें संदिग्ध गतिविधियां कैद होने की बात सामने आई है। फॉरेंसिक टीम की मदद से भी मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

 

सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पार्षद की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी घरेलू सहायक की तलाश के साथ ही घर से गायब नकदी और ज्वेलरी के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *