Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

भीमताल में बड़ा हादसा ,26 छात्रों से भरा टैंपो ट्रैवलर गिरा खाई में, 18 घायल

भीमताल। गाजियाबाद से भीमताल घूमने आए कोचिंग संस्थान के छात्रों से भरा एक टैंपो ट्रैवलर भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में जा गिरा। गनीमत यह रही कि टैंपो ट्रैवलर पेड़ों में अटक गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। वाहन में सवार 26 यात्रियों में से 18 छात्र-छात्राएं घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कार को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद के वैशाली स्थित गुरुनानक एकेडमी पेशन ट्यूटोरियल के करीब 80 छात्र-छात्राएं और स्टाफ तीन टैंपो ट्रैवलर में शनिवार को भीमताल भ्रमण पर आए थे। रविवार शाम को सभी गाजियाबाद लौट रहे थे। भीमताल-हल्द्वानी रोड पर बोहराकून के पास सामने चल रही एक कार को पास देने के प्रयास में दूसरे नंबर पर चल रहा टैंपो ट्रैवलर सड़क से नीचे उतर गया और खाई में गिर गया।

पेड़ों में अटकने से बची जानें

हादसे के दौरान वाहन कुछ ही मीटर नीचे जाकर पेड़ों में फंस गया। यदि वाहन सीधे खाई में गिरता तो नुकसान कहीं अधिक हो सकता था। हादसे के बाद वाहन में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया। सभी घायलों को खाई से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल पहुंचाया गया।

चार छात्र गंभीर, हल्द्वानी रेफर

प्राथमिक उपचार के बाद 16 वर्षीय दीवा (इंदिरापुरम), 16 वर्षीय एंजेल, 16 वर्षीय अंशुल और 17 वर्षीय निखिल (वैशाली, गाजियाबाद) को गंभीर चोटों के चलते सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) हल्द्वानी रेफर किया गया। अन्य घायल छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

हादसे के बाद बच्चों में दहशत

हादसे के बाद छात्रों और शिक्षकों में भय का माहौल रहा। कुछ बच्चे रोते नजर आए, वहीं एक शिक्षिका घायल छात्रों की हालत देखकर भावुक हो गईं। शिक्षकों ने बताया कि सड़क पर क्रैश बैरियर जैसी सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। यदि नीचे पेड़ न होते तो हादसा और भी भयावह हो सकता था।

पुलिस जांच में जुटी

चालक अमित कुमार ने बताया कि एक कार बार-बार पास लेने का प्रयास कर रही थी। पास देने के दौरान वाहन का टायर सड़क से नीचे उतर गया, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसटीएच में भर्ती घायलों की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *