Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

बालाजी महाराज शोभायात्रा के चलते 2 अप्रैल को देहरादून में बदलेगा ट्रैफिक रूट, जारी हुआ डायवर्जन प्लान

देहरादून। 02 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली श्री बालाजी महाराज शोभायात्रा के मद्देनजर शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी। शोभायात्रा दोपहर 3:30 बजे शिवाजी धर्मशाला से प्रारंभ होकर विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः शिवाजी धर्मशाला पर समाप्त होगी।

शोभायात्रा का निर्धारित रूट

शिवाजी धर्मशाला – सहारनपुर चौक – झंडा बाजार – रामलीला बाजार – धामावाला – पलटन बाजार – हनुमान मंदिर – चकराता रोड – बिंदाल चौक – तिलक रोड – भंडारी चौक – सहारनपुर चौक – शिवाजी धर्मशाला, देहरादून।

यह रहेगा डायवर्जन प्लान

शोभायात्रा के शिवाजी धर्मशाला से प्रस्थान करते ही निरंजनपुर मंडी, लालपुल और मातावाला बाग कट से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले यातायात को जीएमएस रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। प्रिंस चौक रेलवे स्टेशन से आने वाले वाहनों को आवश्यकता अनुसार रोक-रोक कर छोड़ा जाएगा।

सहारनपुर चौक पहुंचने से पहले बल्लीवाला और लक्ष्मण चौक से कोई भी वाहन सहारनपुर चौक की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। बल्लीवाला से यातायात को कमला पैलेस की ओर और लक्ष्मण चौक से पार्क रोड की ओर मोड़ा जाएगा।

जब शोभायात्रा सहारनपुर चौक से झंडा बाजार में प्रवेश कर जाएगी और मार्ग सामान्य हो जाएगा, तब अस्थायी डायवर्जन हटा दिए जाएंगे।

घंटाघर से बिंदाल की ओर बढ़ते समय शोभायात्रा सड़क के आधे हिस्से का उपयोग करेगी और शेष भाग से यातायात चलता रहेगा। यदि ट्रैफिक का दबाव बढ़ता है तो राजपुर से बिंदाल जाने वाले वाहनों को दर्शनलाल चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। दर्शनलाल चौक से चकराता रोड जाने वाले यातायात को लैंसडाउन चौक की ओर भेजा जाएगा।

शोभायात्रा के सहारनपुर चौक से शिवाजी धर्मशाला लौटने के दौरान प्रिंस चौक से लालपुल की ओर जाने वाले ट्रैफिक को आवश्यकता पड़ने पर गऊ घाट कट से मातावाला बाग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

पुलिस की अपील

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि शोभायात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों से बचते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। आपातकालीन सेवा वाहनों को नहीं रोका जाएगा। शहरवासियों से सहयोग और यातायात नियमों के पालन की अपेक्षा की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *