अंबेडकर जयंती शोभा यात्रा को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, कई मार्गों पर रहेगा असर

देहरादून |आज मंगलवार को अंबेडकर जयंती के दृष्टिगत देहरादून में रूट प्लान जारी किया गया है। शोभा यात्रा का संचालन 15:30 बजे से किया जाएगा।

शोभा यात्रा का रूट डी०एल० रोड से बेनी बाजार, सुभाष रोड (PHQ), पैसिफिक तिराहा, ग्लोब चौक, ओरियंट चौक, गांधी पार्क, अम्बेडकर पार्क, पल्टन बाजार, राजा रोड, गांधी रोड, तहसील चौक, दर्शन लाल चौक, लैसडॉन चौक, कनक चौक, रोजगार तिराहा, सर्वे चौक, करनपुर बाजार, नालापानी रोड होते हुए अम्बेडकर चौक से अम्बेडकर ग्राउंड पर समाप्त होगा।

अंबेडकर जयंती की शोभा यात्रा के साथ-साथ यातायात का संचालन किया जाएगा। डीएल रोड से यात्रा शुरू होने पर सभी जगह यातायात सामान्य रहेगा।

यदि शोभा यात्रा के दौरान यातायात का दबाव बनता है तो यातायात संचालन के लिए डायवर्जन लागू किया जाएगा।

शोभा यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर आवश्यकतानुसार ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा, जिससे शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

आपातकालीन सेवाएं रहेंगी चालू

आपातकालीन सेवा वाले वाहनों को मार्ग से जाने दिया जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि शोभा यात्रा के दौरान उक्त मार्गों का प्रयोग न करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

बैरियर / डायवर्जन प्वाइंट:

बहल चौक, बुद्धा चौक, क्रॉस रोड तिराहा, दर्शनलाल चौक, तहसील चौक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *