देहरादून में नशेड़ी बेटे का खौफनाक अपराध,मां की गला रेतकर करी हत्या , फिर शव के साथ किया कुछ ऐसा सब रह गए हैरान…

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। हरबर्टपुर के रामबाग इलाके में एक नशेड़ी बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी और बाद में शव को गद्दे की रूई में लपेटकर आग के हवाले कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

 

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक मनमोहन सिंह अपनी मां सुरेशो देवी उर्फ वंदना राणा (51) से नशा करने के लिए पैसे मांग रहा था। जब मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने गुस्से में आकर उनकी गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के वक्त घर में केवल मां और बेटा ही मौजूद थे।

 

शव को जलाकर छुपाने की कोशिश

 

हत्या के बाद आरोपी ने शव को गद्दे की रूई में लपेटकर जला दिया। इसी दौरान घर से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का अधजला शव बरामद हुआ।

 

पति ने जताया छोटे बेटे पर शक

 

घटना की जानकारी मिलते ही मृतका का पति भी मौके पर पहुंचा। उसने बताया कि उसका छोटा बेटा नशे का आदी है और अक्सर मां से पैसों को लेकर झगड़ा करता रहता था। पुलिस ने भी शक की सुई उसी पर टिकाई।

 

आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

 

पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू हुई और बुधवार को कुल्हाल क्षेत्र से मनमोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *