Kedarnath Dham : आज सुबह 7:00 बजे पूरे विधिवत मंत्रोच्चार के साथ बाबा केदारनाथ जी के कपाट सभी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं, देखे Live Video

Tha Jag Samachar

Kedarnath Dham update

उत्तराखंडः भगवान शिव के प्रमुख 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है श्री केदारनाथ जी के कपाट शुक्रवार को ठीक प्रातः 7 बजे खोल दिए गए हैं।

केदारनाथ धाम में कपाटोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार सुबह 7 बजे बाबा केदारनाथ मंदिर के कपाट देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। केदारनाथ मंदिर को गुजरात और ऋषिकेश के फूल विक्रेताओं ने 108 कुंतल फूलों से भव्य तरीके से सजाया है। केदारनाथ धाम खुलने का लाइव प्रसारण भी किया गया। बाबा के दर्शन के लिए भक्तों की भारी संख्या में भीड़ जुटी है

वहीं आपको बता दे कि गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुल चुके हैं। बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुलेंगे। अनुमान के मुताबिक अगर मौसम अच्छा रहा, तो जून से अगस्त के बीच 25 लाख से ज्यादा लोग केदारनाथ दर्शन के लिए आ सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि केदारनाथ के कपाट खुलने से पहले ही भक्त 1 मई की रात से ही बाबा के दर्शन करने के लिए कतार में खड़े रहे ।

कपाट खुलने की प्रक्रिया सुबह 5 बजे से शुरू हुई और 6 बजे से श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) कर्मचारी मंदिर परिसर में तैनात हो गए थे। मंदिर के रावल भीमाशंकर लिंग, पुजारी बागेश लिंग, विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने पूरब द्वार से मंदिर में प्रवेश किया और मंदिर के गर्भगृह के द्वार की पूजा-अर्चना में शामिल हुए।

कपाट खुलने के बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू हो गए। मंदिर को 108 क्विंटल फूलों से सजाया गया है और बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के लिए भंडारे भी लगाए गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने पर देश-विदेश के श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चारधाम में तीर्थयात्रियों को हर संभव यात्री सुविधाएं मुहैया कराने हेतु प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *