मौसम updated: मौसम का बदला मिजाज देहरादून सहित कई जिलों में अगले 6 दिन तक भारी बारिश मौसम पूर्वानुसार पढ़ें….

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

Tha Jag Samachar 

Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि हुई। वहीं मैदानी इलाकों में आंशिक बादल के बीच झोंकेंदार हवाएं चलने से राहत मिली। वहीं केदारनाथ धाम की चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है और बारिश होने से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।

आज से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है, तो मौसम भी उसके स्वागत के लिए तैयार है. गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के साथ ही बदरीनाथ में भी हल्की बारिश हुई है। हेमकुंड साहिब के साथ ही अन्य चोटियों पर हिमपात भारी होने से ठंड बढ़ गई है। जबकि पिथौरागढ़ सहित आस-पास के पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को राज्य के 5 जिलों में बारिश होगी. इन 5 जिलों में गढ़वाल मंडल का एक जिला तो कुमाऊं मंडल के 4 जिले शामिल हैं. कल यानी गुरुवार से 5 दिन तक लगातार सभी जिलों में बारिश का अनुमान लगाया गया है.

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि आज शुक्रवार 2 मई को उत्तराखंड राज्य में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे, प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और अल्मोड़ा जिले में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

जबकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में कहीं-कहीं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *