Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तराखंड में समूह ग के 1098 पदों पर बंपर भर्तियां, UKSSSC ने जारी किया कैलेंडर

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तराखंड में इस साल समूह-ग के 1098 पदों पर भर्ती होगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कैलेंडर जारी कर दिया है इस कैलेंडर के अनुसार, अक्टूबर 2025 से जून 2026 तक राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 14 बड़ी भर्तियां आयोजित की जाएंगी। आयोग ने विभिन्न विभागों में होने वाली सीधी भर्तियों के लिए विज्ञापन और परीक्षाओं की संभावित तिथियां तय कर दी हैं

UKSSSC भर्ती कैलेंडर 2025-26: मुख्य बातें

कुल 14 बड़ी परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित

विभिन्न विभागों में सैकड़ों रिक्त पदों पर भर्ती

अक्टूबर 2025 से जून 2026 तक परीक्षाओं का आयोजन

पदों के अनुसार विज्ञापन और परीक्षा की तारीखें तय

वन दारोगा भर्ती 2025

कुल पद: 124

परीक्षा तिथि (प्रस्तावित): 28 अक्टूबर 2025

सहायक लेखाकार, समीक्षा अधिकारी व वैयक्तिक सहायक भर्ती

पदों की संख्या: 36 (सहायक लेखाकार) + अन्य पद

परीक्षा तिथि (प्रस्तावित): 17 नवंबर 2025

विज्ञापन जारी: 14 नवंबर 2025 तक

सहायक अध्यापक भर्ती 2025-26

पदों की संख्या: 128

विज्ञापन जारी: 12 सितंबर 2025 तक

परीक्षा तिथि (प्रस्तावित): 18 जनवरी 2026

उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग सदस्य भर्ती

कुल पद: 20

परीक्षा तिथि (प्रस्तावित): 15 दिसंबर 2025

कनिष्ठ सहायक व वैयक्तिक सहायक भर्ती

कुल पद: 386

विज्ञापन जारी: 5 दिसंबर 2025 तक

परीक्षा तिथि (प्रस्तावित): 10 मई 2026

कृषि विभाग भर्ती

कुल पद: 212

परीक्षा तिथि (प्रस्तावित): 15 मार्च 2026

वाहन चालक परीक्षण सात अप्रैल 2026 से प्रस्तावित

विभिन्न विभागों में वाहन चालक के 37 पदों के लिए विज्ञापन 15 अक्तूबर 2025 को आएगा और परीक्षा 22 फरवरी 2026 से होगी।

वाहन चालक भर्ती

कुल पद: 37

परीक्षा तिथि (प्रस्तावित): 22 फरवरी 2026

तकनीकी व विज्ञान विषय से जुड़े पद

विशेष तकनीकी पद: 62 (परीक्षा 1 फरवरी 2026 तक)

आईटीआई से जुड़े पद: 41 (परीक्षा 31 मई 2026 तक)

विज्ञान विषय के पद: 4 (परीक्षा 7 जून 2026 तक)

स्नातक स्तरीय परीक्षा 2026

कुल पद: 48

परीक्षा तिथि (प्रस्तावित): 21 जून 2026

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा जारी यह भर्ती कैलेंडर युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। इसमें विभिन्न विभागों में समूह ग के पदों पर सीधी भर्ती होगी, जिससे हजारों बेरोजगार युवाओं को रोजगार का मौका मिलेगा। ।

टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा 30 जून 2026 से शुरू होगी। आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने स्पष्ट किया है कि यह पूरा कार्यक्रम केवल प्रस्तावित है और अपरिहार्य परिस्थितियों में रिक्तियों की संख्या एवं परीक्षा तिथियों में बदलाव किया जा सकता है।

उम्मीदवारों को सलाह है कि वे UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *