देहरादून में पत्रकारों का बड़ा सम्मेलन, जस्टिस टंडन बोले – पत्रकारों को काम से नहीं रोक सकती कोई सरकार

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

देहरादून:भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ (BSPS) उत्तराखंड का प्रांतीय अधिवेशन रविवार को देहरादून स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए उत्तराखंड हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस राजेश टंडन ने कहा कि पत्रकारों को संविधान के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता मिली हुई है और कोई भी सरकार — चाहे केंद्र की हो या राज्य की — पत्रकारों को उनके काम से नहीं रोक सकती।

पत्रकारों के सम्मान में “श्रम श्री सम्मान”

 

राज्य अधिवेशन एवं सम्मान समारोह के इस विशेष आयोजन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही 25 हस्तियों को “श्रम श्री सम्मान” से सम्मानित किया गया।

सम्मान पाने वालों में प्रमुख नाम रहे:

रमिंद्री मंद्रवाल, शैलेन्द्र नेगी, मीना राणा, दरबान सिंह रावत, डॉ आशुतोष सयाना, गजेन्द्र रावत, अर्जुन सिंह पंवार, रमा गोयल, ताजबर सिंह जग्गी, अनिल भारती, डीएस पंवार, विजय थपलियाल, वैभव गोयल, डॉ राकेश शर्मा सहित अन्य।

मंच पर जुटे पत्रकार संगठन के दिग्गज

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पांडे ने की। मंच पर राष्ट्रीय महामंत्री डॉ नवीन आनंद, संस्थापक शाहनवाज हसन, संगठन मंत्री गिरधर शर्मा और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव जायसवाल भी उपस्थित रहे।

संस्थापक शाहनवाज हसन ने संगठन की कार्ययोजना, पत्रकार हित में किए गए आंदोलनों और बीएसपीएस की भूमिका पर प्रकाश डाला।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पांडे ने उत्तराखंड के पत्रकारों द्वारा जनहित में की गई रिपोर्टिंग की सराहना की।

 “पत्रकारों की लेखनी से मिलता है न्याय” – अशोक पांडे

 

अशोक पांडे ने कहा कि कई बार पत्रकारों की रिपोर्टिंग के चलते आम लोगों को न्याय मिला है। वहीं, राष्ट्रीय संगठन मंत्री गिरधर शर्मा ने संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान पर बल दिया।

महामंडलेश्वर विद्या चैतन जी महाराज और आचार्य मनोज प्रपन्नाचार्य जी की उपस्थिति में समारोह का शुभारंभ हुआ।

प्रदेश रिपोर्ट और संगठनात्मक जानकारी

 

प्रदेश महामंत्री राजीव थपलियाल ने राज्य संगठन की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ राकेश भट्ट ने किया, वहीं अंत में प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री ने सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया।

 

 

संगठन के विभिन्न जिलों से भारी उपस्थिति

 

कार्यक्रम में देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली और गढ़वाल से संगठन पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।

देहरादून जिले से अध्यक्ष गौरव गुलेरी, उपाध्यक्ष शिवेश शर्मा, महामंत्री अमित गोदियाल, कोषाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, सह सचिव वीर सिंह कश्यप, खुर्रम शम्सी, मनोज शर्मा, टिहरी जिला अध्यक्ष मुकेश रतूड़ी, महामंत्री विजय दास, कोषाध्यक्ष धनपाल गुंसोला, रुद्रप्रयाग से रोहित डिमरी, नितिन जनलोकी, चमोली से पुष्कर सिंह रावत, कुशाल असवाल, गढ़वाल प्रभारी नवल खाली मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *