मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ , 6 श्रद्धालुओं की मौत, 30से ज्यादा घायल कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा वजह आई सामने ।

The Jag Samachar

हरिद्वार: श्रावण मास के अवसर पर हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। भारी भीड़ के बीच अचानक मची भगदड़ में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हरिद्वार के बिल्व पर्वत पर स्थित मनसा देवी मंदिर उत्तर भारत के सबसे प्रसिद्ध शक्तिपीठों में से एक है। श्रावण मास में यहां लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। आज की घटना के बाद मंदिर की भीड़ प्रबंधन व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय के अनुसार, मंदिर की ओर जा रही सीढ़ियों पर भीड़ अचानक अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि करंट लगने या तार टूटने की अफवाह फैल गई थी, जिसके बाद लोगों में भगदड़ मच गई। कई श्रद्धालु एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े, जिससे दबने से कई लोगों की जान चली गई।

 

मनसा मंदिर में मृतकों, गंभीर घायलों व घायलों की सूची। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा जारी।

हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया “सुबह लगभग 8:30 बजे ये हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा। घायलों को हरिद्वार जिला अस्पताल और ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है।” स्थिति अब नियंत्रण में है और मंदिर परिसर को खाली करा लिया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *