जानकी सेतु के पास नदी के टापू में फंसा 19 वर्षीय युवक, SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

ऋषिकेश: जानकी सेतु के पास देर रात नदी के बीच बने टापू पर फंसे 19 वर्षीय युवक को SDRF की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल रेस्क्यू कर लिया। रेस्क्यू के बाद युवक को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

 

जानकारी के अनुसार, 14 सितंबर की देर रात SDRF पोस्ट ढालवाला को चौकी ढालवाला से सूचना मिली कि जानकी सेतु के समीप नदी के बीच बने टापू पर एक युवक फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

 

मौके पर पहुंची टीम ने विषम परिस्थितियों के बीच त्वरित और कुशलता से रेस्क्यू अभियान चलाया। SDRF जवानों ने नदी के बीच टापू पर फंसे युवक तक सुरक्षित पहुंच बनाई और साहस एवं तत्परता का परिचय देते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

 

रेस्क्यू किए गए युवक की पहचान आयुष भंडारी (19), पुत्र कुलदीप भंडारी, निवासी कर्णप्रयाग, जनपद चमोली के रूप में हुई। रेस्क्यू के बाद युवक को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

 

SDRF टीम की समय रहते की गई त्वरित कार्रवाई के चलते युवक को नदी के बीच टापू से सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *