ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान में बड़ी कामयाबी: विकासनगर में 7.39 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्ता

देहरादून जनपद के विकासनगर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 7.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत की गई।

जानकारी के अनुसार 12 मई 2026 की रात करीब 11:05 बजे कोतवाली विकासनगर पुलिस कैनाल रोड ट्यूबवेल के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने अमजद पुत्र शहीद निवासी बडाघोर, शंकरपुर हुकुमतपुर, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 7.39 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त पहले भी एनडीपीएस मामले में जेल जा चुका है और उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले 10 से 15 वर्षों से स्मैक का सेवन करता है। उसने बरामद स्मैक मिर्जापुर से खरीदी थी और उसे ऊंचे दामों में बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था।

पुलिस टीम में शामिल:

उप निरीक्षक मयंक त्यागी, कांस्टेबल नवीन कोहली, कांस्टेबल नरेश पंत, कांस्टेबल वृजपाल, कांस्टेबल प्रवीन और कांस्टेबल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *