उत्तरकाशी के बड़कोट में फटा बदल, दो मजदूरों की मौत, सात अब भी लापता

उत्तराखंड: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के बड़कोट क्षेत्र में रविवार तड़के बादल फटने की गंभीर घटना सामने आई, जिसमें एक निर्माणाधीन होटल साइट पर काम कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य मजदूर लापता बताए जा रहे हैं। यह हादसा सुबह करीब 3 बजे सिलाई बैंड के पास हुआ, जहां लगातार हो रही तेज बारिश ने भारी तबाही मचा दी।

हादसे की सूचना 

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के बारकोट क्षेत्र में रविवार देर रात भारी बारिश के चलते बादल फटने की घटना सामने आई, जिससे एक निर्माणाधीन होटल साइट पर भूस्खलन और फ्लैश फ्लड ने तबाही मचा दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब यह हादसा हुआ उस वक्त स्थल पर कुल 29 मजदूर मौजूद थे। 20 मजदूरों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया, जबकि दो के शव मलबे से बरामद हुए हैं। 7 मजदूरों की तलाश अब भी जारी है।

 

राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी

घटना की सूचना मिलते ही SDRF, NDRF, स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।टीमें लगातार मलबा हटाकर लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं।

 

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और ट्वीट कर जानकारी दी, “बारकोट के पास निर्माणाधीन होटल स्थल पर 29 लोग मौजूद थे, जिनमें से 20 को सुरक्षित बचा लिया गया है, 2 के शव बरामद हुए हैं और बाकी की खोजबीन जारी है।”

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को चौबीसों घंटे राहत कार्य जारी रखने और घायलों को हर संभव चिकित्सीय सुविधा देने के निर्देश दिए हैं।

मौसम विभाग की चेतावनी

 

मौसम विभाग ने उत्तरकाशी सहित उत्तराखंड के कई जिलों में अगले 48 घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों के पास न जाएं और यात्रा से पहले मौसम की जानकारी अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *