Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

साल का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण आज, जानिए कब से कितने बजे तक रहेगा चंद्रग्रहण

उत्तराखंड: साल का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण आज मंगलवार को लगने जा रहा है। यह चंद्रग्रहण सिंह राशि और मघा नक्षत्र में पड़ेगा। ग्रहण के मद्देनजर मंदिरों के कपाट बंद रखे जाएंगे और सूतक काल के दौरान पूजा-पाठ समेत सभी मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, चंद्रग्रहण दोपहर 3:27 बजे शुरू होकर शाम 6:57 बजे समाप्त होगा। ग्रहण से नौ घंटे पहले ही सूतक काल लागू हो जाएगा। ऐसे में सुबह 6:27 बजे से सूतक प्रभावी रहेगा।

आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर यह वर्ष का पहला चंद्रग्रहण है। ग्रहण के चलते सुबह से ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सूतक काल में पूजा-पाठ, हवन, विवाह या अन्य मांगलिक कार्य करना वर्जित माना जाता है।

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जिसके दौरान आसमान में चांद लाल रंग का दिखाई देगा। इसे आम बोलचाल में ‘ब्लड मून’ भी कहा जाता है।

ग्रहण को लेकर सोमवार को ही कई मंदिरों में सूचना संबंधी पोस्टर चस्पा कर श्रद्धालुओं को जानकारी दे दी गई है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान-दान और पूजा का विशेष महत्व माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *