देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
विशेषकर 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की अधिक संभावना है। हालांकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
अगले कुछ दिनों का मौसम पूर्वानुमान
19 फरवरी: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है,तो वहीं 20 से 22 फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया गया है।
मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।