बेंगलुरू: एक महिला ने रैपिडो बाइक चालक को सिर्फ ढंग से गाड़ी चलाने की सलाह दी, जिसके बाद चालक ने गुस्से में आ कर महिला के साथ करा कुछ ऐसा….
सोशल मीडिया पर बेंगलुरू स्थित जयनगर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला और एक रैपिडो ड्राइवर दिख रहा है। महिला ने सिर्फ ड्राइवर को बाइक ढंग से चलाने की सलाह दी थी, जिसपर ड्राइवर इतना भड़क गया कि उसने महिला को थप्पड़ मार दिया।जिसके बाद महिला जमीन पर गिर जाती है।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल महिला ने ड्राइवर की रफ ड्राइविंग करने को लेकर शिकायत की थी , जिसके बाद महिला और ड्राइवर के बीच बहस शुरू हो जाती है। ड्राइवर सिर्फ कन्नड़ में ही बात कर रहा था और महिला हिंदी में।

रफ ड्राइविंग की वजह से महिला ने किराया देने से और हेलमेट वापस लौटने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद स्थिति और भी बिगड़ जाती है, और ड्राइवर ने गुस्से में आकर महिला को थप्पड़ मार देता है, जिससे महिला जमीन पर गिर जाती है। आस पास के लोग दोनों को शांत कराते भी नजर आए लेकिन उसका कुछ फायदा नहीं होता है। थप्पड़ मारने के बाद आस पास के लोगों ने उसे रोकने की कोशिश नहीं करी।
यहां देखें पूरा वीडियो

पुलिस ने महिला को ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए भी कहा,लेकिन महिला ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। महिला का कहना था कि वह इस मामले को और आगे नहीं बढ़ाना चाहती थी।