देहरादून: सीएम धामी ने योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए गांधी पार्क से एम.के.पी कॉलेज तक की करी पैदल मार्च। एम.के.पी कॉलेज में आयोजित किया गाया “रन फॉर योग”कार्यक्रम।
21 जून को होने वाले अंतराष्ट्रीय योग दिवस में लोगों को बढ़ चढ़कर प्रतिभाग लेने के लिए आग्रह करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क से एम.के.पी कॉलेज तक पैदल मार्च करी। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में हमे मिलकर प्राचीन योग सभ्यता को जन-जन तक पहुंचाना है। ऋषि मुनियों ने योग के माध्यम से शरीर,आत्मा, और मन को एकत्रित करने की अद्भुत विद्या विकसित की है। योग संपूर्ण विश्व के लिए एक संजीवनी का कार्य करता है, जीवन को स्वास्थ्य और अनुशासित बनाता है। आज दुनिया योग के प्रति आकर्षित हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था, जिसे पूरे विश्व ने अपनाया था।


उत्तराखंड योग, आयुष और आध्यात्म की भूमि है। हम उत्तराखंड को योग और वेलनेस टूरिज्म का वैश्विक हब बनाने पर कार्य कर रहे हैं। राज्य सरकार ने हाल ही में नई योग नीति को मंजूरी दी है। जिसके अंतर्गत राज्य में योग और ध्यान केंद्र विकसित करने पर अधिकतम 20 लाख तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। योग, ध्यान और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देने के लिए 10 लाख तक का भी अनुदान दिया जा रहा है। राज्य में योग और वेलनेस की अपार संभावनाएं हैं,जिस पर राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी को अनुशासित और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की अपील की।


इस कार्यक्रम के अवसर पर विधायक खजान दास, भरत चौधरी, उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय खेल परिषद हेमराज बिष्ट, सचिव आयुष दीपेंद्र चौधरी, अपर सचिव विजय कुमार जोगंदडे, प्रदीप जैन, जितेंद्र नेगी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।