Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तराखंड में फिर हेलीकॉप्टर हादसा केदारनाथ में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर सात लोगों के मौत की आशंका।

Tha Jag Samachar

Kedarnath केदारनाथ हैली क्रैश की तस्वीरें आई सामने। सिर्फ राख और धुवां!!

संभवतः खराब मौसम बना कारण, रडार से संपर्क टूटा और फिर आई क्रैश होने की दुःखद घटना, इस यात्रा काल में इमरजेंसी लैंडिंग समेत क्रैश की यह चौथी घटना, हेलिकॉप्टर में 01 बच्चा भी था

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम क्षेत्र से बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां गौरीकुंड के पास गुप्तकाशी में तीर्थ यात्रियों को ले जा रहा था अचानक मौसम खराब होने बादल आ जाने से उक्त हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। जानकारी प्राप्त हुई कि जिस स्थान में क्रैश हुआ वह स्थान गौरीकुंड से लगभग 05 किमी ऊपर पैदल गौरी माई खर्क नामक स्थान है। जिसमें पायलट समेत 07 यात्रियों की मौत हो गई। हेलीकॉप्टर में पायलट के अलावा 05 यात्रियों के साथ एक 23 माह का बच्चा भी था। NDRF और SDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। इस यात्रा सीजन में क्रैश लैंडिंग समेत क्रैश की यह चौथी घटना है। इससे पहले 08 मई को उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश में 06 यात्रियों की जान चली गई थी।

हादसे की सूचना जंगल की तरफ घास काट रहीं कुछ महिलाओं ने दी। जिसके बाद आपदा प्रबंधन केंद्र सक्रिय हुआ। अभी क्रैश के पीछे की असल वजह सामने नहीं आ पाई है। उत्तराखंड सिविल एविएशन अथॉरिटी (यूकाडा) की सीईओ सोनिका के अनुसार डीजीसीए (डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) को सूचित किया गया है। जांच के बाद भी यह साफ हो पाएगा कि हादसा किन कारणों से हुआ। वहीं, चराधाम यात्रा में हेलीकॉप्टर की बढ़ती दुर्घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं। डगमगाते हेलीकॉप्टर से यात्रियों का विश्वास भी डगमगा रहा है।

बचाव राहत कार्य जारी

इससे पहले केदारनाथ क्षेत्र के ही गौरीकुंड हाइवे पर केस्ट्रल कंपनी के हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग करानी पड़ गई थी। गनीमत रही कि हेलीकॉप्टर में 05 यात्रियों की जान बच गई। 17 मई को ऋषिकेश एम्स की एयर एंबुलेंस की भी केदारनाथ धाम के पास इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। लेकिन, इसी सीजन में 08 मई को उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश में 06 यात्रियों की जान चली गई।

बीते वर्ष मई 2024 में भी केदारनाथ क्षेत्र में केस्ट्रल कंपनी का ही एक हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के दौरान डगमगा गया था। पायलट की सूझबूझ से तब इमरजेंसी लैंडिंग हो गई थी, लेकिन तब भी हेलीकॉप्टर का पिछले हिस्सा जमीन से टकरा गया था। उस समय हेलीकॉप्टर में 06 यात्री सवार थे। उत्तराखंड में पहले भी इस तरह की दुर्घटनाएं पहले भी समाने आई हैं।

 

केदारनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, SDRF मौके पर जुटी रेस्क्यू में

ये लोग थे हेलीकॉप्टर में सवार:

1. श्रद्धा राजकुमार जायसवाल (35 वर्ष) – महाराष्ट्र

2. काशी (2 वर्ष) – महाराष्ट्र

3. राजकुमार सुरेश जायसवाल (41 वर्ष) – गुजरात

4. विक्रम (बीकेटीसी, केदारनाथ) – उत्तराखंड

5. विनोद देवी (66 वर्ष) – उत्तर प्रदेश

6. तुष्टि सिंह (19 वर्ष) – उत्तर प्रदेश

7. कैप्टन राजवीर सिंह चौहान (पायलट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *