देहरादून में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड तापमान 39 डिग्री के पार गर्मी से जल्द मिलेगी राहत इन जिलों में आज से 7 दिनों तक बारिश का अलर्ट

Tha Jag Samachar

Uttarakhand wether update

देहरादून: जून महीने की शुरुआत में हुई बारिश में लोगों ने दिसंबर की ठंड महसूस की। इसके बाद मौसम के खुलते ही गर्मी ने अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया। देहरादून में तापमान 39 डिग्री के पार हो चुका है। इसी बीच मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज बारिश होने से लोगों को राहत मिल सकेगी।

उत्तराखंड में अगले 7 दिन ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी 7 दिवसीय जनपद स्तरीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के कई जिलों में 10 जून से 16 जून 2025 तक हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

देहरादून में छाए रहेंगे बादल:

मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून में आज आसमान मुख्यतः साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में गरज वाले बादल विकसित हो सकते हैं. अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 39°C व 25°C के लगभग रहने की संभावना है

प्रभावित जिले:

बागेश्वर में कई स्थानों पर।

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत में कहीं-कहीं।

देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उधमसिंह नगर और हरिद्वार में छिटपुट स्थानों पर वर्षा संभावित।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *