देहरादून में बदले जाएंगे कई इलाकों के नाम, गढ़ी कैंट और क्लेमेंटाउन में प्रस्ताव पारित, केंद्र की मुहर के बाद होगा बदलाव

देहरादून। शहर में ब्रिटिश कालीन नामों को बदलकर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखने की कवायद तेज हो गई है। गढ़ी कैंट बोर्ड की बैठक में कई सड़कों और क्षेत्रों के नाम बदलने का प्रस्ताव पारित किया गया है, जिसे जल्द मध्य कमान को भेजा जाएगा। रक्षा मंत्रालय की मंजूरी के बाद नए नाम आधिकारिक रूप से लागू किए जाएंगे।

इन सड़कों के नाम बदलने का प्रस्ताव

मालरोड → द्रोणाचार्य मार्ग

यंग रोड → मेजर सोमनाथ मार्ग

बीचर रोड → मेजर धन सिंह थापा मार्ग

शेक्सपीयर रोड → एन.के. भवानी मार्ग

मैकफेरसन रोड → मेजर धन सिंह थापा मार्ग

मेसिनटायर रोड → मेजर सोमनाथ मार्ग

न्यू कैंट रोड → यथावत रहेगा

 विंग और नगरों के प्रस्तावित नए नाम

विंग नंबर 1 → लाजपतनगर

विंग नंबर 2 → तिलकनगर

विंग नंबर 3 → भगतनगर

विंग नंबर 4 → अंबेडकरनगर

विंग नंबर 5 → अटल नगर

विंग नंबर 6 → पटेलनगर

विंग नंबर 7 → सरोजनीनगर

स्पेशल विंग → विवेकानंद नगर

जनरल विंग → सोमनाथनगर

स्मिथनगर → जसवंत नगर

नामित सदस्य विनोद पंवार ने बताया कि प्रस्ताव मध्य कमान को भेजा जाएगा। केंद्र सरकार की स्वीकृति के बाद नाम परिवर्तन लागू होगा।

क्लेमेंटाउन का नया नाम होगा ‘शौर्य नगर’

क्लेमेंटाउन कैंट बोर्ड की बैठक में क्षेत्र का नाम बदलकर शौर्य नगर रखने पर सहमति बनी है। प्रस्ताव मध्य कमान को भेज दिया गया है।

बैठक में शिवालिक नगर, दून वैली और शौर्य नगर नामों पर चर्चा हुई, जिनमें शौर्य नगर पर अंतिम सहमति बनी। नामित सदस्य भूपेंद्र कंडारी ने बताया कि रक्षा मंत्रालय की मंजूरी के बाद नया नाम आधिकारिक रूप से लागू होगा।

गौरतलब है कि क्लेमेंटाउन का नाम फादर आर.सी. क्लेमेंट के नाम पर पड़ा था, जो वर्ष 1934 में यहां बसे थे। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इस क्षेत्र का उपयोग इतालवी युद्ध बंदियों के शिविर के रूप में किया गया था। वर्ष 1941 में इसे छावनी बोर्ड के अधीन लाया गया।

देशभर में ब्रिटिश कालीन नामों को बदलकर भारतीय संस्कृति और सैन्य परंपरा से जुड़े नाम देने की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *