Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

पहाड़ों में मौसम की करवट, बर्फ गिरने की संभावना, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 17 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

विशेषकर 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं। हालांकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। 18 फरवरी को भी मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही रहने की संभावना जताई गई है। इसके बाद 19 से 21 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पर्वतीय इलाकों में संभावित बदलाव का तापमान पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

दून में बढ़ा तापमान

रविवार को मैदान से लेकर पहाड़ तक चटक धूप खिली रही, जिससे हल्की गर्मी का अहसास हुआ। देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक बढ़कर 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री अधिक 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तापमान में इसी तरह की बढ़ोतरी देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *