The Jag Samachar
नैनीतालः उत्तराखंड के रामनगर कस्बे का एक परेशान करने वाला मामला फिर से ऑनलाइन सामने आया है. कथित तौर पर नशे की आदी एक 17 वर्षीय लड़की ने तेजी से एचआईवी फैलाया है. पिछले डेढ़ साल में कम से कम 19 मर्द एचआईवी से ग्रसित हो गए हैं. इन लोगों को इस बात की जानकारी ही नहीं थी कि जिस लड़की के साथ वो संबंध बना रहे हैं, वो एचआईवी से ग्रसित है.

17 साल की लड़की ने 19 मर्दों को दिया HIV
बताया जा रहा है कि यह लड़की कई स्थानीय पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध बनाती थी और इनमें से कई पुरुष बाद में एचआईवी पॉजिटिव पाए गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की को ड्रग्स की लत थी, और वह इस लत को पूरा करने के लिए पुरुषों से मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल करती थी. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट ने इस मामले को फिर से सुर्खियों में ला दिया. इस पोस्ट में दावा किया गया कि जिन पुरुषों ने लड़की के साथ संबंध बनाए, उन्हें यह नहीं पता था कि वह एचआईवी पॉजिटिव है. इनमें से कुछ पुरुष शादीशुदा थे, और उनके जरिए उनकी पत्नियों को भी यह वायरस फैल गया।
यह कानून अपराध है
काउंसलिंग के दौरान यह भी पता चला कि वह कई महीनों से कई पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध बना रही थी. जब यह मामला सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हुआ, तो लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. कई लोगों ने इस घटना पर हैरानी जताई, लेकिन साथ ही कुछ लोगों ने इस बात पर जोर दिया कि इस मामले में शामिल पुरुषों ने एक नाबालिग लड़की के साथ संबंध बनाए, जो कानूनन अपराध है. भारत में, नाबालिग के साथ यौन संबंध बनाना पॉक्सो (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज) एक्ट के तहत गंभीर अपराध माना जाता है.
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने टिप्पणी की,
शादीशुदा पुरुषों ने अपनी पत्नियों को धोखा दिया और एक नाबालिग लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए वे इसके लायक हैं.’ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘इन पुरुषों ने शादीशुदा होने के बावजूद बिना किसी सुरक्षा के एक नाबालिग के साथ संबंध बनाए. मुझे ऐसे लोगों के लिए जरा भी सहानुभूति नहीं है. इस मामले में असली पीड़ित वे बेचारी महिलाएं हैं, जिनकी शादी इन पुरुषों से हुई थी.’ किसी और ने टिप्पणी की, ‘इसका मतलब है कि इन पुरुषों पर पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज होना चाहिए.’ एक अन्य व्यक्ति ने सवाल उठाया, ‘इस मामले में असली समस्या यह क्यों नहीं मानी जा रही कि एडल्ट पुरुषों ने एक नाबालिग लड़की के साथ संबंध बनाए? एक यूजर ने गुस्से में कहा, ‘ये पुरुष इसके लायक थे… उन्होंने 17 साल की लड़की के साथ क्यों संबंध बनाए? यह पूरी तरह उनकी गलती है. उनकी वजह से अब उनकी पत्नियां भी प्रभावित हुई हैं
AI सांकेतिक फोटो।