Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तराखंड राजनीति में बड़ा बदलाव, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई नेता कांग्रेस में शामिल

उत्तराखंड। उत्तराखंड की राजनीति में शनिवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई स्थानीय नेताओं ने कांग्रेस में शामिल होकर पार्टी की ताकत बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया। इस लिस्ट में गौरव गोयल, अनुज गुप्ता, नारायण पाल, भीमलाल आर्या और लखन सिंह शामिल हैं।

राज्य में 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी कई विधानसभा क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

राजकुमार ठुकराल का राजनीतिक सफर

राजकुमार ठुकराल रुद्रपुर से भाजपा के पूर्व विधायक रह चुके हैं। वे कभी पार्टी के मजबूत चेहरों में गिने जाते थे और 2012 व 2017 में बीजेपी टिकट पर ही चुनाव लड़े थे। 2022 का विधानसभा चुनाव उन्होंने बीजेपी से बगावत कर निर्दलीय लड़ने का फैसला किया था, जिसके बाद उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। ठुकराल रुद्रपुर के पूर्व पालिकाध्यक्ष भी रहे हैं, जिससे उनका रुद्रपुर इलाके में अच्छा राजनीतिक दबदबा है।

कांग्रेस में शामिल अन्य नेता

गौरव गोयल: रुड़की के पूर्व मेयर और हरिद्वार जिले में मजबूत पकड़।

नारायण पाल: सितारगंज से दो बार बहुजन समाज पार्टी के विधायक (2007, 2012)। 2022 में तीसरे स्थान पर रहे।

भीमलाल आर्या: घंसाली से 2012-2017 तक बीजेपी विधायक, 2016 के बाद कांग्रेस का सहयोग।

लखन सिंह: भीमताल से ब्लॉक प्रमुख और जिला परिषद सदस्य।

अनुज गुप्ता: मसूरी से नगर पालिका चेयरमैन।

विश्लेषकों का मानना है कि इन नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को मैदानी इलाकों में नई ताकत मिलेगी और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *