उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म डेस्टिनेशन’ बनाने पर जोर, मुख्यमंत्री धामी ने की घोषणा

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य को सभी मौसमों में पर्यटन के लिए आकर्षक गंतव्य बनाने के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए पर्यटन स्थलों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, सड़क संपर्क में सुधार, आवासीय सुविधाओं का विकास और डिजिटल सेवाओं को मजबूत करने के कदम उठाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने यह बात रविवार को देहरादून के इंद्रानगर स्थित होटल रायल इन पैलेस में भाजपा के मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के दौरान कही। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 132वें एपिसोड को सुनने के बाद विचार साझा किए।

पर्यटन से रोजगार और ग्रामीण विकास को मिलेगा लाभ

धामी ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देकर स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। राज्य में ग्रामीण पर्यटन, होमस्टे योजना और धार्मिक पर्यटन को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ एक जनसंवाद का अनूठा मंच है, जो समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर दूरदराज क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाता है।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से ऐसे प्रेरक व्यक्तित्वों की कहानियां देशभर तक पहुंचती हैं, जिससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *