Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तराखंड विधानसभा सत्र का तीसरा दिन आज, बजट पर होगी चर्चा; 11 विधेयक और 4 अध्यादेश पास होने की संभावना

उत्तराखंड। उत्तराखंड विधानसभा सत्र का आज तीसरा दिन है। सोमवार को सरकार ने सदन में राज्य का बजट पेश किया था, जबकि मंगलवार को सदन में चार अध्यादेश और 11 विधेयक प्रस्तुत किए गए थे। आज सदन में बजट पर विस्तृत चर्चा होने के साथ ही इन विधेयकों को पारित किए जाने की संभावना है।

प्रश्नकाल में गरमाने के आसार

आज के प्रश्नकाल में कई अहम मुद्दों को लेकर सदन में एक बार फिर तीखी बहस देखने को मिल सकती है। विपक्ष सरकार को विभिन्न जनहित के मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है। इससे पहले मंगलवार को नियम 58 के तहत हुई चर्चा के दौरान सदन में जमकर हंगामा हुआ था।

सदन के अंदर ही नहीं बल्कि बाहर भी विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था, जिससे विधानसभा परिसर के आसपास राजनीतिक माहौल गरमाया रहा।

आज पास हो सकते हैं ये 11 विधेयक

सदन में जिन विधेयकों को पारित किए जाने की संभावना है, उनमें कई अहम संशोधन विधेयक शामिल हैं। इनमें मुख्य रूप से—

उत्तराखंड कारागार और सुधारात्मक सेवाएं (संशोधन) विधेयक

उत्तराखंड जन विश्वास उपबंधों पर (संशोधन) विधेयक

उत्तराखंड दुकान और स्थापन (रोजगार विनियमन और सेवा शर्त) संशोधन विधेयक

उत्तराखंड माल और सेवाकर (संशोधन) विधेयक

उत्तराखंड उत्तर प्रदेश लोक सेवा (शारीरिक रूप से विकलांग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों और पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण) संशोधन विधेयक

उत्तराखंड भाषा संस्थान (संशोधन) विधेयक

उत्तराखंड देवभूमि परिवार विधेयक

उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग (संशोधन) विधेयक

समान नागरिक संहिता उत्तराखंड (संशोधन) विधेयक

उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक

उत्तराखंड सार्वजनिक द्यूत रोकथाम विधेयक

ये चार अध्यादेश भी होंगे पारित

सरकार द्वारा सदन में चार अध्यादेश भी पेश किए गए हैं, जिन्हें आज पारित किया जा सकता है। इनमें—

उत्तराखंड दुकान और स्थापना रोजगार विनियमन और सेवा शर्त संशोधन अध्यादेश

उत्तराखंड जन विश्वास उपबंधों का संशोधन अध्यादेश

उत्तराखंड माल और सेवा कर संशोधन अध्यादेश

उत्तराखंड समान नागरिक संहिता संशोधन अध्यादेश

आज होने वाली बजट चर्चा और विधेयकों पर बहस के दौरान सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *