Dehradun के घंटाघर के पास मिला अनजान व्यक्ति का मृतक शव,राहगीरों ने दी जानकारी

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

उत्तराखंड: उत्तराखंड के देहरादून में स्थित घंटाघर के पास एक युवक का शव मिला है। प्राप्त सूचना के मुताबिक युवक का शव संदिग्ध परिस्थियों में बरामद हुआ है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

 

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह 6 बजे , घंटाघर के पास की है। जहां आज सुबह अचानक एक युवक का शव घंटाघर के पास पड़ा मिला। राहगीरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने युवक की मौत की पुष्टि की। इस घटना की सूचना परिजनों को दी गई।

 

मृतक की पहचान मनोज निवासी गैरसैंण चमोली के रूप में हुई है। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।इसके अलावा पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत की वजह भी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *