अनियंत्रित होकर वाहन गिरा खाई में, बेटे और पिता की मौके पर ही हो गई मौत

तिलवाड़ा: उत्तराखंड के घेंघड़घाल मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होने के कारण 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा जिसके कारण वाहन में बैठे पुत्र और पिता की मौके पर ही मौत हो गई।

बुधवार की श्याम घेंघड़ गांव के निवासी राम सिंह बिष्ट (45 वर्ष) अपने बेटे अमन बिष्ट (16 वर्ष) के साथ सौरांखल से घेंघड़घाल जा रहे थे , तभी वाहन अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा और बेटे और पिता की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंचती है और शवों को अस्पताल पहुंचाती है।

हादसे की चपेट में 65 वर्षीय हर्ष लाल भी आ गए जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि वाहन मोड़ पर अनियंत्रित हो गया जिस कारण वाहन खाई में जा गिरा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *