UKSSSC ने 379 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 26 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून: उत्तराखंड के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर सामने आया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने राज्य के विभिन्न विभागों में समूह ‘ग’ के 379 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग ने 21 जुलाई को भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करते हुए आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी भी साझा की है।

आयोग के अनुसार लेखाकार, सहायक लेखाकार, सहायक लेखाकार/कनिष्ठ सम्परीक्षक, कार्यालय सहायक तृतीय (लेखा), कैशियर कम सहायक लेखाकार समेत कुल 18 पदनामों के 379 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई 2026 से शुरू होगी और अभ्यर्थी 15 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 21 वर्ष से 42 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आयोग ने बताया कि लिखित प्रतियोगी परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 12 अक्टूबर 2026 तय की गई है।

ऑनलाइन आवेदन ऐसे करें

इच्छुक अभ्यर्थी उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/⁠� पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को हाईस्कूल प्रमाण पत्र तथा पहचान सत्यापन के लिए आधार कार्ड के दोनों तरफ की स्पष्ट छायाप्रति अपलोड करना अनिवार्य होगा।

आयोग ने अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पहले भर्ती विज्ञापन और पात्रता संबंधी सभी शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की अपील की है, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न हो। 26 जुलाई से शुरू होने वाली आवेदन प्रक्रिया के बाद आयोग निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *