तीन भालुओं ने महिला पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए देहरादून रेफर

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड के बड़कोट गांव के गुलाल तोक में मंगलवार सुबह गोशाला जा रही एक महिला पर तीन भालुओं ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस बुलाकर महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए दून अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, सुबह साढ़े छह बजे अमरा देवी, पत्नी गजेंद्र सिंह, अपने गांव बड़कोट की गौशाला में पशुओं को चारा देने जा रही थीं। तभी घात लगाए बैठे तीन भालुओं ने उन पर अचानक हमला कर दिया। महिला के चीखने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग पवन रावत, उम्मेद सिंह और भारत सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और हल्ला मचाने पर भालुओं ने महिला को छोड़ा।

महिला के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। वन क्षेत्राधिकारी रवांई रेंज साधु लाल ने बताया कि घायल महिला को हायर सेंटर भेजा गया है और क्षेत्र में भालुओं की गतिविधियों को देखते हुए गश्त बढ़ा दी गई है।

वन विभाग ने लोगों से जंगल और आसपास के वन्य क्षेत्रों में सतर्क रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *