उत्तराखंड: उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया। इस्तीफा देने की वजह उनका विवादित बयान बताया है, जिससे पूरे उत्तराखंड में लोगों के अंदर प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ आक्रोश देखा गया, लोगों ने उनके इस्तीफे की मांग रखी और जगह जगह उनके पुतले को जलाया गया था। जिसके बाद प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके आधिकारिक आवास पर जाकर अपना इस्तीफा सौंपा।
प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत का बयान आता है उन्होंने कहा अहंकार का यही नतीजा होता है, जब जुबान पर काबू नहीं है तो फिर आप किस तरह के नेता है, उत्तराखंड उनकी बातें कभी नहीं भूलेगा।

हरिश रावत ने कहा ,भाजपा में बहुत अहंकार है प्रेमचंद अग्रवाल ने बहुत अपनमनाजनक शब्द कहे हैं उससे में बहुत दुखी हूँ। इस्तीफा देने से प्रेमचंद अग्रवाल बहुत बड़ी बदमामी से बच गए हैं लेकिन जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी ।