शादी के खाने का ऐसा मेन्यू देख हो जाएंगे हैरान, लिस्ट में खाने के साथ लिखी थी ये चीजें

Wedding Menu: सोशल मीडिया पर अक्सर अजीबो गरीब शादियों के वायरल होने की खबर आती रहती है, तो वहीं सोशल मीडिया पर एक शादी का मेन्यू खूब वायरल हो रहा है जिसमें खाने की लिस्ट के आइटम के साथ साथ उसकी कैलोरी भी लिखी थी और मजेदार चुटकुले भी।

 

भारत में शादियां सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं होती है बल्कि खूब सारा खाना, नाचना, मस्ती करना और अपनो के साथ वक्त बताना भी होता है। लेकिन शादी के बाद भी जो चर्चा में रहता है वो होता है शादी का खाना। सोशल मीडिया पर भी बंगाल की एक शादी का खाने का मेन्यू खूब वायरल हो रहा है जिसमें खाने के साथ साथ खाने की कैलोरी और चुटकुले लिखे थे।

                            खाने का मेन्यू

Reddit के एक यूजर ने सोशल मीडिया पर शादी का मेन्यू पोस्ट करा। मेन्यू में शादी में आए मेहमानों के लिए खाने में आने वाली कैलोरी मेन्यू था और छोटे चुटकुले भी लिखे हुए थे, “कृपया आराम से बैठे और खाने का आनंद ले, बिना खाना बर्बाद किए”, मेन्यू में GST भी शामिल था जिसका मतलब था “गेम्स एंड स्टॉल टैक्स”, यानि के GST ज़ीरो है,क्योंकि स्टॉल में जो खाया, उसे कहला में जला दिया। मजाक छोड़े! आपको लग रहा होगा हम कैलोरी के पीछे पड़े हैं। बिल्कुल नहीं! लेकिन इतनी सारी कार्ब्स रखना ठीक नहीं, तो चलो डांस फ्लोर और कैलोरी जलाए।

शादी का ऐसा मेन्यू सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया और कई यूजर्स ने अलग अलग बातें कही। किसी ने लिखा कि,” जिम जाने वालों का ड्रीम मेन्यू”, “डेवलपर ने बनाया होगा”, तो किसी ने लिखा ” ये मेन्यू का इडिया बहुत शानदार है”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *