पिथौरागढ़ कॉलेज में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला, महिला आयोग सख्त – डीएम को कार्रवाई के निर्देश

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

देहरादून/पिथौरागढ़। बेरीनाग महाविद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। एक छात्रा की लिखित शिकायत सामने आने और आरोपी प्राध्यापक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने तुरंत संज्ञान लिया है।

 

महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने वायरल वीडियो को गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को तत्काल जांच और कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि छात्राओं की गरिमा और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

 

कुसुम कण्डवाल ने फोन पर डीएम से बातचीत में स्पष्ट कहा कि आरोपी प्राध्यापक पर कानून के अनुसार सबसे सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि इस तरह की घटनाएं शिक्षण संस्थानों की छवि को ठेस पहुँचाती हैं और छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

 

अध्यक्ष ने कहा कि कॉलेज ऐसे स्थान होते हैं जहां छात्राओं को सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए, लेकिन इस तरह की हरकतें छात्राओं के आत्मविश्वास व मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डालती हैं।

 

महाविद्यालय प्रशासन ने पीड़ित छात्रा को सुरक्षा और हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

महिला आयोग ने कहा कि पूरे मामले की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी और पीड़ित छात्राओं को न्याय दिलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *