पहाड़ों में बर्फबारी की आहट, मैदानी इलाकों में घना कोहरा बढ़ाएगा ठंड , सावधानी बरतने की दी सलाह

देहरादून। उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के मैदानी इलाकों में एक बार फिर घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है, जबकि 28 और 29 दिसंबर को पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने 24 दिसंबर को देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिलों के कुछ हिस्सों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर ऊधमसिंह नगर, चंपावत और नैनीताल जिलों में शीत दिवस जैसी स्थिति बन सकती है।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

27 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।28 और 29 दिसंबर को पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना वहीं मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के कारण ठंड और दृश्यता कम होने की आशंका।
मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और देर रात के समय सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर वाहन चालकों को कोहरे के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *