उत्तराखंड में स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक, बिल गलत आने की शिकायतों के बाद UPCL ने आदेश जारी किया

देहरादून। राज्य में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। कारण,बिल समय पर नहीं आना और गलत बिल आने की बढ़ती शिकायतें। इस पर Uttarakhand Power Corporation Ltd (UPCL) ने मुख्यालय स्तर पर नए आदेश जारी किए हैं। इसके अनुसार, पुराने मीटर हटा कर नए स्मार्ट मीटर लगाने का काम अगले आदेश तक बंद रहेगा।

 

अब स्मार्ट मीटर कहाँ लगाए जाएंगे?

नए आदेश में साफ कहा गया है कि स्मार्ट मीटर अब केवल नए बिजली कनेक्शन पर लगाए जाएंगे, या खराब मीटर की जगह में ही स्मार्ट मीटर बदले जाएंगे।
इन दोनों स्थितियों के अलावा किसी अन्य जगह पर स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाएंगे।

 

शिकायतों का निस्तारण और विशेष शिविर

UPCL ने राज्यों स्तर पर सक्रियता बढ़ाई है। उन्होंने सभी मुख्य अभियंताओं को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने जोन/सर्किल/डिविजन में स्मार्ट मीटर और गलत बिल से जुड़ी सभी शिकायतों और शंकाओं का अनुपालन करें।

साथ ही, पूरे प्रदेश में “उपभोक्ता विशेष शिकायत निवारण कैंप” नाम से शिविर लगाए जा रहे हैं, जहा बिजली उपभोक्ताओं की परेशानियों को सुनने और निस्तारित करने का काम होगा।

क्यों उठी यह शिकायतें?

मिली जानकारी के अनुसार स्मार्ट मीटर लगने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिल बहुत अधिक आए।कुछ स्थानों पर बिल समय पर नहीं पहुँच रहे थे।इन गड़बड़ियों के चलते सरकार और UPCL ने मिलकर सख्ती और रोक लगाने का निर्णय लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *