शॉर्टकट ने ली मासूम की जान,रिज़र्व फॉरेस्ट में हाथी के हमले से 12 वर्षीय बच्चे की मौत

देहरादून: शॉर्टकट का रास्ता चुनना एक परिवार पर भारी पड़ गया। रिजर्व फॉरेस्ट से होकर गुज़रने वाले कच्चे रास्ते पर हाथी ने एक 12 वर्षीय बच्चे को हमला कर मार डाला। हादसे के बाद परिवार समेत पूरे इलाके में मातम पसरा है।

 

कैसे हुआ हादसा?

मृतक कुणाल अपने माता-पिता के साथ रेहडखाला-कालूवाला वन मार्ग से स्कूटर पर जा रहा था। यह रास्ता लगभग 3 किलोमीटर का शॉर्टकट है, जबकि मुख्य सड़क से दूरी 15 किलोमीटर पड़ती है। इसी वजह से लोग जोखिम उठाकर अक्सर वन क्षेत्र के इस रास्ते को चुनते हैं।जिसके बाद जैसे ही कुणाल का परिवार जंगल के बीच पहुंचा, अचानक एक जंगली हाथी सामने आ गया। हाथी को देख माता-पिता बदहवास हो गए और कुछ समझ पाते उससे पहले हाथी ने बच्चे को पटक दिया। जिसके कारण बच्चे की मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक बच्चा कृणाल थापा पुत्र कमल थापा निवासी वार्ड नंबर 7 कोठारी मोहल्ला जोली ग्रांट हैं।कुणाल के माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं और बेटे की मौत से उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसी और गांव के लोग भी सदमे में हैं।

चेतावनियों के बावजूद लोग कर रहे जोखिम

वन विभाग के रेंजर नत्थीलाल के अनुसार, यह पूरा इलाका रिज़र्व फॉरेस्ट में आता है और हाथियों की आवाजाही हमेशा रहती है। हम लगातार लोगों को रोकते हैं, चेतावनी देते हैं, लेकिन फिर भी कई लोग चोरी-छिपे निकल जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *